इन दिनों रेत उत्खनन करने वाले भूमाफिया सक्रिय हो गए हैं। बड़ी मात्रा में लूनी नदी में खनन हो रहा है। प्रशासन जब तक पहुंचता है
तब तक खनन करने वाले मौके से भाग जाते हैं।
मंगलवार को भी नदी में रेत खनन की सूचना मिली तो खनिज निरीक्षक देवेंद्रकुमार चिराड़, नायब तहसीलदार सुनील मसारे, पटवारी नारायण मोइल, खारवाकलां चौकी प्रभारी कन्हैया अवासिया
बल के साथ मौके पर पहुंचे। तब तक खनन माफिया ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर भाग चुके थे।
नदी के समीप ही रेत की करीब 100 ट्रॉलियों का ढेर प्रशासन को मिला। रेत जब्त कर पंचनामा बनाया। यह किसकी है और
यहां ढेर किसने लगाया, इसकी जांच की जाएगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/jaora/news/100-trolley-sand-piled-near-luni-river-mineral-department-made-panchnama-127514440.html
No comments:
Post a Comment