शहर के शर्मा बंधुओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से योग के माध्यम से स्वस्थ रहने का संदेश देने के लिए योग गीत गाया। 21 जून को विश्वभर योग दिवस के रूप में मनाया जाएगा। विश्व कल्याण की कामना से तैयार गीत के बोल हैं- ‘सांझ सवेरे योग करो-जीवन स्वस्थ बनाना है, जीवन की सार्थकता को इस योग से सफल बनाना है।’ गीत को शर्मा बंधुओं पं. राजीव शर्मा, मुकेश शर्मा, शैलेष शर्मा एवं मिथिलेश शर्मा ने राग भैरव और पूरिया धनाश्री में निबद्ध किया है। आज देश कोरोना महामारी से जूझ रहा है। ऐसे में शर्मा बंधुओं ने स्वस्थ रहने के लिए योग अपनाने का संदेश दिया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/ujjain/news/do-yoga-in-the-morning-make-life-healthy-127418426.html
No comments:
Post a Comment