Tuesday, June 16, 2020

पूर्वी मप्र के ऊपर चक्रवाती घेरा व उससे होकर एक टर्फ लाइन गुजरने से छाए बादल, शाम को बूंदाबांदी

पूर्व मध्यप्रदेश के ऊपर चक्रवाती घेरा व उससे होकर एक ट्रफ लाइन गुजरने से शहर पर काले बादल छाए। मंगलवार शाम को बूंदाबांदी भी हुई। मौसम विभाग भोपाल के राडार प्रभारी वेदप्रकाश का यही कहना है। उन्होंने बताया प्रदेश के आधे से ज्यादा क्षेत्र को मानसून ने कवर कर लिया है। उज्जैन में 18 जून को बारिश होगी लेकिन तेज बारिश का सिलसिला 22 से शुरू होगा, जो 25 जून तक चलेगा। ऐसा बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने से होगा। बोवनी का दौर शुरू हो गया है। जिले में उन क्षेत्रों में जहां पूर्व में तेज बारिश हुई थी, वहां किसान खरीफ फसल की बोवनी में जुट गए हैं।

तापमान
अधिकतम 36.8
न्यूनतम 25.0
हवा गति 12 किमी प्रति घंटा
आर्द्रता 79%



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Cloudy cyclone over eastern MP and passing through a turf line, drizzle in the evening


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ujjain/news/cloudy-cyclone-over-eastern-mp-and-passing-through-a-turf-line-drizzle-in-the-evening-127418464.html

No comments:

Post a Comment