Monday, June 15, 2020

प्री-मानसून में ही जोरदार बारिश, कुछ क्षेत्रों में बाेवनी की हुई शुरुआत, कुछ को इंतजार

नगर व आसपास के क्षेत्रों में प्रतिदिन बारिश हाे रही है। कहीं बूंदाबांदी ताे कहीं जोरदार बारिश से बाेवनी के लिए खेत तैयार हाे चुके हैं। घिनौदा के पंकज पाटीदार ने बताया कुछ किसानों ने बोवनी शुरू कर दी है तो कुछ किसान अभी और इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि प्री मानसून की बाेवनी नुकसानदायक हो सकती है। सोयाबीन के बीज का भाव भी 6 हजार रुपए के आसपास चल रहा है।

जल्दबाजी में बोवनी करने से दोबारा बोवनी करना पड़ सकती है। किसान विशाल गाजी ने अपनी 10 बीघा जमीन में सोमवार काे सोयाबीन की फसल की बोवनी की। उन्होंने बताया बारिश से खेत में नमी ज्यादा होने से आसपास वाले किसान एक दो दिन बाद सोयाबीन बोने की सोच रहे हैं, लेकिन हमारी जमीन ऊंची होने से 1 दिन पहले ही सोयाबीन की बाेवनी का कार्य शुरू कर दिया है।
मड़ावदा क्षेत्र में भी तैयारी शुरू
मड़ावदा | गांव सहित आसपास के गांवों में चार दिनों से रिमझिम तो कभी तेज बारिश होने से मौसम में ठंडक और खेतों में नमी आ गई है। इससे किसानों ने बोवनी की तैयारी शुरू कर दी है। कई किसानों ने बोवनी कर दी है। रामचंद्र घाटीवाले ने बताया किसानों द्वारा अभी सोयाबीन, मक्का, मूंग, तुवर, ज्वार सहित अन्य फसलों की बोवनी की जा रही है।
सूरजधारा व अन्नपूर्णा योजना में नहीं मिला बीज, महंगे दामों पर खरीदना मजबूरी
बड़नगर। प्री मानसून में अधिक बारिश होने से किसानों ने बुवाई का काम शुरू कर दिया है। लेकिन इस बार सूरजधारा व अन्नपूर्णा योजना के तहत कृषि विभाग में अनुदान पर मिलने वाला बीज नहीं मिलने से किसान किसान परेशान हैं। किसानों को महंगे दाम पर बाजार से बीज खरीदना पड़ रहे हैं। कृषि विभाग के अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल बीज नहीं मिला है।

बोवनी से पहले कृषि विभाग अजा-अजजा वर्ग के लघु व सीमांत किसानों को अनुदान पर बीज उपलब्ध करवाता है। पिछले साल 1 हजार 249 किसानों को सूरज धारा व अन्नपूर्णा योजना के तहत 90 क्विंटल 99 किलो सोयाबीन , 40 क्विंटल मक्का और 70 क्विंटल उड़द का बीज उपलब्ध करवाया गया था। लेकिन इस बार आधा जून बीतने के बाद भी विभाग ने योजना शुरू नहीं की है।
आर्थिक तंगी में बाजार से खरीदना पड़ रहा बीज : किसान जगन्नाथ निवासी ग्राम उमरिया ने बताया कि पिछले दिनों हुई बारिश के बाद कुछ किसानों ने बोवनी शुरू कर दी है। पिछले साल उन्हें 30 किलो सोयाबीन बीज दिया गया था। इस साल अब तक बीज नहीं मिलने से महंगे दामों पर बाजार से खरीदना मजबूरी है।

बाबूलाल पिता कालूजी व ओमप्रकाश पिता बगदीराम ने कहा कि लाकडाउन के चलते उपज खराब होने और उचित दाम नहीं मिलने से पहले ही आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। सरकार को समय पर किसानों को बीज उपलब्ध करवाना चाहिए था। कृषि विस्तार अधिकारी उदय अग्निहोत्री के अनुसार सूरजधारा व अन्नपूर्णा योजना में जल्द ही बीज आने की संभावना है। बीज मिलते ही पात्र हितग्राहियों को वितरित किए जाएंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Strong rains in the pre-monsoon season, the onset of rain in some areas, waiting for some


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ujjain/news/strong-rains-in-the-pre-monsoon-season-the-onset-of-rain-in-some-areas-waiting-for-some-127414701.html

No comments:

Post a Comment