हरिद्वार जाने के लिए एकमात्र धार्मिक ट्रेन देहरादून एक्सप्रेस का रूट बदला जा रहा है, जिसका विरोध विधायक दिलीपसिंह गुर्जर ने कर पुराने रूट काे यथावत रखने की मांग की है।
गुर्जर ने बताया कि हरिद्वार हिंदुओं का एकमात्र बड़ा धार्मिक स्थल हैं। लाेग गंगा स्नान अाैर अपने परिजनों की अस्थि विसर्जन के लिए हरिद्वार जाते हैं। नागदा, बांगरोद, खाचरौद, महिदपुर, आलोट, शामगढ़, गरोठ, भवानी मंडी, रामगंज मंडी आदि स्टेशनों से यह एकत्र ट्रेन है, जो सीधे हरिद्वार जाती थी। उक्त ट्रेन से अधिकांश गरीब तबके के यात्री यात्रा कर धर्म लाभ लेते थे। उक्त ट्रेन के बंद होने से आमजन को हरिद्वार तक यात्रा करने में काफी असुविधा होगी। गुर्जर ने बताया फरवरी में आईआरटीटीएम 2020 की बैठक में पश्चिम रेल्वे के इस सुझाव को मान लिया गया है अाैर अब देहरादून एक्सप्रेस ट्रेन रतलाम से मंदसौर होकर कोटा जाएगी। इससे खाचरौद, नागदा, शामगढ़, आलोट, भवानी मंडी, रामगंज मंडी आदि रेलवे स्टेशनों के यात्रियों को इस ट्रेन की सुविधा नहीं मिल पाएगी। रेलवे के आदेश से हरिद्वार जाने वाले यात्रियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। नागदा से हरिद्वार जाने के लिए एकमात्र ट्रेन देहरादून एक्सप्रेस थी, जिसे रेलवे द्वारा डायवर्ट कर दिया गया है। गुर्जर ने उक्त ट्रेन के रूट में परिवर्तन का विरोध कर रेल मंत्री को पत्र लिखकर पुनः पुराने रूट को यथावत रखने की मांग की है।
पुरुषोत्तम कुमार नागदा के नए एसडीएम
नागदा | कलेक्टर कार्यालय से शुक्रवार शाम अनुविभागीय अधिकारियों के ट्रांसफर आदेश जारी हुए। इसमें शहर से एसडीएम आरपी वर्मा का स्थानांतरण महिदपुर कर दिया गया। वहीं घट्टिया तहसील से एसडीएम पुरुषोत्तम कुमार का ट्रांसफर नागदा कर दिया गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/ujjain/nagda/news/the-mla-opposed-the-change-in-the-route-of-the-train-going-to-haridwar-127428378.html
No comments:
Post a Comment