भाजपा मंडल द्वारा आत्मनिर्भर भारत अभियान की शुरुआत साेमवार से की गई। अभियान 23 जून तक चलेगा। अभियान में भाजपा कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को मोदी सरकार के एक वर्ष की उपलब्धियों को बताएंगे। अभियान के लिए एक पंफलेट जारी किया गया है, जिसमें उपलब्धियों का लेखा जोखा होगा। सोमवार को अभियान की शुरुआत पर भाजपा कार्यालय पर बैठक का आयोजन मंडल अध्यक्ष सीएम अतुल की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
इसे पूर्व विधायक दिलीपसिंह शेखावत, लालसिंह राणावत, डॉ. तेजबहादूरसिंह चौहान, पूर्व नपाध्यक्ष गोपाल यादव, राजेश धाकड़ आदि ने संबोधित किया। संचालन ओपी गेहलोत ने किया। मंच पर धर्मेश जायशवल, सज्जनसिंह शेखावत भी मौजूद रहे। आभार राजकुमार मिमरोट ने माना। बैठक के बाद मतदान केंद्र 85, 86, 87 के मतदाताओं के बीच भाजपा कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर मोदी सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी गई। इस मौके पर पंकज माखरिया, हरीश अग्रवाल, नरेंद्र कोठारी, प्रकाश जैन, विजय पोरवाल, आशीष ओरा, गोलू यादव, राजकुमारी चौरसिया, राधेश्याम मकवाना मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/ujjain/nagda/news/will-tell-the-achievement-of-modi-government-from-house-to-house-127414688.html
No comments:
Post a Comment