एमआर-10 पर 81 करोड़ की लागत से बनने वाले आईएसबीटी का काम लॉकडाउन खुलने के बाद तेजी से चल रहा है। 48 में से 21 पिलर तैयार हो रहे हैं। इसे पूरा करने के लिए 21 महीने का समय दिया गया है, लेकिन आईडीए ने टारगेट 17 महीने का रखा है। आईडीए सीईओ विवेक श्रोत्रिय ने बताया कि अभी मजदूरों की कमी बनी हुई है। आईएसबीटी की बिल्डिंग में एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं मिलेंगी। इसमें 1500 बसों के लिए अलग-अलग व्यवस्था होगी। पास में ही मेट्रो स्टेशन से सीधी कनेक्टिविटी रहेगी, ताकि लोग सीधे मेट्रो से उतरकर बस ले सकें। बिल्डिंग में 35 दुकानें 5 रेस्त्रां रहेंगे और 80 हजार यात्रियों के आवागमन को देखते हुए पुख्ता इंतजाम रहेगे।
यात्रियों को मिलेगी लॉन्ग टर्म पार्किंग की व्यवस्था
आईएसबीटी में ग्राउंड, फर्स्ट और बेसमेंट फ्लोर होंगे। बेसमेंट में 315 कारों की पार्किंग की जाएगी तथा 315 कार टैक्सी व ऑटो के लिए तथा 650 टू-व्हीलर पार्किंग होगी। इसके साथ ही लॉन्ग टर्म पार्किंग की व्यवस्था भी होगी, ताकि लोग वहां कुछ दिनों तक गाड़ियां पार्क कर सफर पर जा सकें। पूरा परिसर ग्रीन बिल्डिंग कॉन्सेप्ट पर होगा और एयर कूल्ड होगा, जिसमें 26 डिग्री का तापमान मेंटेन किया जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/news/isbt-fourlane-smart-city-road-bengali-intersection-overbridge-commences-127411200.html
No comments:
Post a Comment