Monday, June 8, 2020

पोलैंड से शादी करने आई कवयित्री लॉकडाउन में फंसीं, घर जाने से पहले बोलीं- आई लव यू इंडिया

सिंगरौली के रहने वाले सिंगर विवेक सिंह रावत से शादी करने मार्च में भोपाल आई पोलैंड की डोरोटा मारिया लॉकडाउन के कारण दो महीने से फंसी थीं। उनके मन में भारत की छवि अच्छी नहीं थी। उन्होंने यहां की पुलिस के बारे में कई बातें सुन रखी थीं। भोपाल आने के बाद उन्हें यहां की पुलिस की मदद मिली तो छवि बदल गई। सिंगर विवेक की डोरोटा मारिया से 2018 में मुलाकात हुई थी। डोरोटा सोमवार को पोलैंड के लिए रवाना हुईं तो बार-बार पुलिसकर्मियों का शुक्रिया अदा करती रहीं और कहा- आई लव यू इंडिया।

डोरोटा मारिया ने बताई पोलैंड से भोपाल आने, फिर वापस घर लौटने तक की कहानी...

‘मैं कविताएं लिखती हूं और पेंटिंग करती हूं। भारतीय संगीत में रुचि होने के कारण दिसंबर 2018 में मेरी पहचान विवेक से हुई थी। हमने शादी करने का फैसला किया। मार्च के पहले सप्ताह में टूरिस्ट वीजा पर भोपाल आई। आर्य समाज मंदिर में 11 मार्च को हिंदू रीति से शादी कर ली। 30 मार्च को पोलैंड लौटना था, लेकिन लॉकडाउन के कारण फंस गई। हम लोगों के पास पैसे भी कम थे। डर लगा रहता था। कहीं कुछ गलत न हो जाए? हमारे देश में बताया गया था कि भारत की पुलिस व राजनेता ठीक नहीं हैं। यह सोचकर डिप्रेशन होने लगा था, फिर एक दोस्त की सलाह पर हम अशोका गार्डन थाना टीआई सुधेश तिवारी से मिले। इसके बाद पुलिस ने हमारी मदद की। हर घंटे पुलिस वाले आते, बातचीत करते, राशन समेत अन्य सामग्री भी दे जाते। आज मैं घर लौट रही हूं। जाने से पहले मैंने अशोका गार्डन थाने जाकर सभी पुलिसकर्मियों का शुक्रिया अदा किया। यहां पता चला कि टीआई तिवारी इन दिनों रातीबड़ थाने के प्रभारी हैं, फिर मैंने रातीबड़ थाने पहुंचकर टीआई का शुक्रिया अदा किया।''

विरोध के बाद की थी शादी

विवेक ने बताया कि 3 माह पहले अशोका गार्डन में किराए से रहने आए थे। डोरोटा से शादी के लिए घर वाले राजी नहीं हुए। भोपाल में इवेंट होने से यहीं शादी करने का निर्णय लिया। डर लगा रहता था कि विदेशी होने से कहीं उसे उससे अलग न कर दिया जाए। वह अपने घर लौट गई है। मैं दिसंबर में पोलैंड जाऊंगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Poetess who came to marry Poland, got stuck in lockdown, said before going home - I love you India


source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/news/poetess-who-came-to-marry-poland-got-stuck-in-lockdown-said-before-going-home-i-love-you-india-127390750.html

No comments:

Post a Comment