Wednesday, June 17, 2020

झूला झूल रही थी बालिका, रस्सी गले में फंसने से मौत

शहर के दुर्गा वार्ड में बुधवार को 10 साल की बालिका झूला झूल रही थी। इस दौरान रस्सी पलटकर उसके गर्दन में फंस गई। परिजन उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
अस्पताल पुलिस चाैकी के आरक्षक उमाकांत मिश्रा ने बताया दुर्गा वार्ड के मराठी मोहल्ला में ऑटो चालक शेख जावेद की पुत्री माहिरा खातून (10) घर मे झूला झूल रही थी। घर के सामने शादी समारोह चल रहा था। इसमें पूरा परिवार व्यस्त था।
झूला झूलते हुए अचानक रस्सी पलट गई, जिससे माहिरा की गर्दन रस्सी में फंसने से फांसी लग गई। कुछ देर बाद पड़ोसियों और परिजनों ने देखा तो उसे जिला अस्पताल लेकर आए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाली टीआई मोहित दुबे ने बताया बच्ची के झूला झूलते समय फांसी लगने की सूचना मिली थी। अस्पताल में उसका पीएम करवाया है। मामले की जांच की जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/hoshangabad/betul/news/girl-was-swinging-death-due-to-rope-getting-stuck-in-neck-127421679.html

No comments:

Post a Comment