Thursday, June 18, 2020

लोगों की स्कैनिंग के दौरान टीम का फूलों से हुआ जगह-जगह स्वागत

स्वास्थ्य विभाग द्वारा टीम गठित कर शहर में लोगों की घर घर जाकर स्कैनिंग की जा रही है। टीम के प्रमुख आयुष डॉ. महेंद्र धानक ने बताया कि टीम द्वारा घर-घर जाकर लोगों का परीक्षण किया जा रहा है। टीम द्वारा प्रथम चरण में 33080 लोगों की स्कैनिंग की जा चुकी है। गुरुवार से दूसरे चरण की भी स्कैनिंग शुरू हो गई है। टीम का शहर के लोगों द्वारा फूलों से स्वागत किया गया। टीम में चेतन शर्मा, विवेक शर्मा, नंदकुमार, कमलेश ओगले, नसीम बी, रेखा साहू, इंदिरा वर्मा, कृष्णा आशा व आंगनवाड़ी कार्यकर्ता आदि मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ujjain/shajapur/news/during-the-scanning-of-people-the-team-was-welcomed-with-flowers-127425289.html

No comments:

Post a Comment