Sunday, June 14, 2020

गर्ल्स होस्टल के फुटेज खंगाले अभी प्रेमिका के नहीं हुए बयान

इंडेक्स मेडिकल कॉलेज के गर्ल्स होस्टल की चौथी मंजिल से गिरे डॉक्टर की मौत के मामले में खुड़ैल पुलिस दिनभर सीसीटीवी फुटेज खंगालती रही। अभी उसकी प्रेमिका के बयान नहीं लिए हैं। टीआई रूपेश दुबे के अनुसार, डॉ. आयुष शर्मा की घटना वाले दिन क्या दिनचर्या थी। वह रात को कैसे और कितनी बजे गर्ल्स होस्टल गया था, इसकी जांच शुरू हो रही है। पुलिस रविवार शाम को कॉलेज के सीसीटीवी कैमरे चेक करने पहुंची थी। अभी कैमरों की जांच की जाना है।

उधर, युवक की कॉल डिटेल भी खंगाली जाएगी कि वह कितनी बजे रात तक प्रेमिका के संपर्क में था। उसके कुछ दोस्त शव लेकर बैतूल गए हैं। आने के बाद उनके बयान भी लिए जाएंगे। होस्टल में प्रेमिका से मिलने के लिए पाइप के सहारे चढ़ रहे डॉक्टर की चौथी मंजिल से गिरने से मौत हो गई थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/news/girls-hostel-footage-not-scrutinized-by-girlfriend-yet-127411215.html

No comments:

Post a Comment