Friday, June 19, 2020

ग्रामीणों ने 5 लोगों को पेड़ पर उलटा लटका दिया, दो घंटे बाद पहुंची पुलिस ने उतारा

ग्राम मानपुरा में मान के कार्यक्रम में जमकर विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि कुछ लोगों के साथ जमकर मारपीट हुई। उन्हें रस्सी से बांधकर पेड़ पर लटका दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी काे नीचे उतार कर अस्पताल पहुंचाया। 12 आराेपियाें काे गिरफ्तार किया। ग्राम मानपुर के हिंदूसिंह के यहां मान का कार्यक्रम था। राजगढ़ का अजयसिंह पिता शंकरसिंह, राहुल पिता जगदीश, अजय पिता शोभाराम, गोलू पिता राजू एवं जितेंद्र पिता रणछोड़ भी कार्यक्रम में आए थे। गुरुवार देर शाम शराब पीने के बाद आपसी विवाद शुरू हो गया। इस दौरान ग्रामीणों ने पांचों लोंगों की लठ्ठ आदि से पिटाई कर दी और सभी को बांधकर एक पेड़ पर उलटा लटका दिया। सूचना मिलने पर दो घंटे बाद पुलिस ने पहुंचकर सभी को छुड़वाया। पुलिस ने बताया जमीन विवाद था। पुलिस ने आराेपी रमेश पिता सुखराम, राधेश्याम पिता सुखराम, दिनेश पिता जगदीश
सहित 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Villagers hang 5 people upside down on tree, police arrive two hours later


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ujjain/news/villagers-hang-5-people-upside-down-on-tree-police-arrive-two-hours-later-127428299.html

No comments:

Post a Comment