सिंधी कॉलोनी में भी संक्रमण पहुंच गया है। यहां पर दो मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं। वेद नगर और जयसिंहपुरा में भी मरीज संक्रमित हुए हैं। सीएमएचओ डॉ महावीर खंडेलवाल ने बताया आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज व माधवनगर हॉस्पिटल की लैब से शुक्रवार को 298 मरीजों की रिपोर्ट आई है। जिनमें से केवल 4 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है तथा 294 लोगों में संक्रमण नहीं पाया गया है। शुक्रवार को पॉजिटिव
आए 4 मरीजों सहित अब केवल 95 मरीज ही उपचाररत हैं। रिपोर्ट के अनुसार सिंधी कॉलोनी में 58 साल की महिला, सिंधी कॉलोनी में ही 21 साल की महिला, जयसिंहपुरा पिपली बाजार के 50 साल के बुजुर्ग व वेदनगर के 47 साल के व्यक्ति में संक्रमण पाया गया है। माधवनगर हॉस्पिटल से शुक्रवार को 6 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौटे हैं। उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आने पर हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया। कोविड-19 के नोडल अधिकारी डॉ. एचपी सोनानिया ने बताया माधवनगर हॉस्पिटल में लगातार मरीज स्वस्थ हो रहे हैं। अब तक 10 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/ujjain/news/four-new-patients-298-report-negative-6-recovered-and-returned-home-127428278.html
No comments:
Post a Comment