नगर के वार्ड नंबर 7 में रहने वाले परिवार के लोगों को अपने जीजा की खातिरदारी करना महंगा पड़ गया। जीजा की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटव निकलने पर ससुराल पक्ष के 14 लोगों को छात्रावास में क्वारेंटाइन किया गया है। जीजा अपने घर आने के साथ ससुराल भी पहुंचा था। जिस पर प्रशासन सभी को क्वारेंटाइन कर दिया है।
दरअसल लिधौरा में रहने वाले एक परिवार के घर 19 जून की शादी थी। अपने चचेरे भाई की शादी में शामिल होने के लिए युवक भोपाल से परिवार सहित आया था। आने से पहले युवक की सेंपलिंग हुई थी। जब युवक अपने घर पहुंच गया। इसके बाद युवक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव निकल आई। जिसकी जानकारी उसे भोपाल से दी गई थी। युवक भोपाल में 108 एंबुलेंस का चालक है। इससे पहले युवक घर पर रूकने के साथ-साथ वह पृथ्वीपुर के वार्ड नंबर 7 अंबेडकर मोहल्ला स्थित अपनी ससुराल भी गया था। जहां पर ससुराल के लोग उसके संपर्क में आए। ससुराल में पहुंचने पर जीजा की जमकर खातिरदारी भी हुई। जब दो दिन बाद जीजा के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर ससुराल वालों को लगी तो सभी लोग घबरा गए।
किसी को घबराने की जरूरत नहीं है: एसडीएम
एसडीएम तरूण जैन ने बताया कि लिधौरा में पॉजिटिव निकला युवक अपनी ससुराल पृथ्वीपुर आया था। यहां पर सभी लोगों के साथ घुल मिलकर रहा। युवक के संपर्क में आने वाले ससुराल पक्ष के 14 लोगों को शासकीय अनुसूचित जाति कन्या उत्कृष्ट सीनियर छात्रावास में क्वारेंटाइन किया गया है। वहीं मोहल्ले के लोग भी डरे सहमे हुए हैं। एसडीएम जैन ने बताया कि किसी को घबराने की जरूरत नहीं है। सभी लोग जल्द ही स्वास्थ्य होंगे।
लिधौरा में पॉजिटिव मिलने से कंटेनमेंट जोन घोषित, सभी गतिविधियां पूरी तरह प्रतिबंधित
नगर परिषद लिधौरा के वार्ड नंबर 3 गंज माेहल्ला लिधौरा खास में कोराेना वायरस के संक्रमण से ग्रसित मरीज मिलने के बाद संक्रमण से स्वास्थ्य एवं जीवन की सुरक्षा के चलते संबंधित क्षेत्र काे कंटेनमेंट क्षेत्र बनाया गया है। सोशल डिस्स्टेसिंग के उद्देश्य से वार्ड नंबर 3 गंज माेहल्ला लिधौरा खास, नगर परिषद लिधौरा, तहसील लिधौरा जिला टीकमगढ़ में दण्ड प्रकिया संहिता 1973 की धारा 144 के तहत कर्फ्यू लगाकर वार्ड नंबर 3 गंज माेहल्ला लिधौरा खास, नगर परिषद लिधौरा, तहसील लिधौरा जिला टीकमगढ़ में प्रीतम दुबे के मकान से सार्वजनिक सुलभ शौचालय गंज माेहल्ला तक के एरिया को कंटेनमेंट जोन बनाया गया है।
कोरोना का संक्रमण तेजी से फैलता है इसलिए वार्ड नंबर 3 गंज मुहल्ला लिधौरा खास, नगर परिषद लिधौरा में घोषित कंटेनमेंट जोन एरिया से लगे गंज मुहल्ला बस्ती को बफर घोषित किया गया है। घोषित कंटेनमेंट जोन में आम लाेगाें का आना जाना पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। इस क्षेत्र के लिए आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 के तहत अनुविभागीय मजिस्ट्रेट, जतारा को इन्सीडेंट कमाण्डर नियुक्त किया गया है। सोशल डिस्स्टेसिंग के उद्देश्य से कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट सुभाष कुमार द्विवेदी ने वार्ड नंबर 3 गंज माेहल्ला लिधौरा खास की सीमा में तत्काल प्रभाव से कर्फ्यू लगाकर आदेश का सख्ती से पालन कराने के लिए निर्देशित किया है।
कंटेनमेंट जोन में सड़कों, गलियों, सार्वजनिक स्थल, सार्वजनिक मार्गों अथवा अन्य किसी भी स्थल पर एकत्रित होने, खड़े होने, वाहन/यातायात के किसी भी साधन का उपयोग करने तथा उक्त ग्राम में दूध, किराना, सब्जी मंडी दवा दुकान से विक्रय आदि सभी क्रियाओं पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाया गया है। नगर परिषद लिधौरा में रहवासियों को निर्देशित किया गया है कि वह अपने घरों पर ही रहें, ताकि सोशल डिस्टेंसिंग सुनिश्चित की जा सके।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/sagar/prithvipur/news/14-people-quarantine-for-the-sake-of-a-positive-son-in-law-127425252.html
No comments:
Post a Comment