आखिरकार नगर िनगम ने पूर्व विधानसभा के जोन क्रमांक 8 को दो हिस्सों में बाँट िदया है। अब जोन क्रमांक 8 के 10 वार्डों काे 5-5 वार्डों में बाँटकर दो जोन बना िदए गए हैं। इससे कुछ दिनों पहले जो प्रस्ताव लाया गया था, उसमें भी बदलाव किया गया है और कुछ वार्डों को इधर-उधर िकया गया है। एक जोन में करीब 1.41 वर्ग किलोमीटर का क्षेत्रफल शामिल है, जबकि दूसरे में 2.11 वर्ग किलोमीटर का क्षेत्रफल शामिल किया गया है। नगर निगम अधिकारियों का मानना है िक इससे शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन में आसानी होगी और सभी रहवासियों को आसानी से योजनाओं का लाभ दिया जा सकेगा।
प्रशासनिक कार्यों को और अधिक सृदृढ़ करने और क्षेत्रीय लोगों को लाभ पहुँचाने के उद्देश्य को लेकर नगर निगम द्वारा प्रशासक महेशचन्द्र चौधरी के आदेशानुसार संभाग क्रमांक 8 भानतलैया का विभाजन कर दिया है। संभाग क्रमांक 8 भानतलैया के दो भागों में विकेन्द्रीकृत करने से वहाँ के नागरिकों को इसका लाभ मिलेगा। विकेन्द्रीकरण करने संबंधी आदेश आज निगमायुक्त आशीष कुमार के द्वारा जारी कर दिया गया है। इस संबंध में श्री कुमार ने कहा कि नगर निगम में अब 15 जोन्स के स्थान पर 16 जोन्स होंगे और 5 वार्डों के साथ संभाग क्रमांक 16 का गठन कर दिया गया है।
जोन 8 में होंगे ये वार्ड | संभाग क्रमांक 8 में शीतलामाई वार्ड, खेरमाई वार्ड, डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन वार्ड, मौलाना अब्दुल कलाम आजाद वार्ड एवं हनुमानताल वार्ड शामिल हैं।
संभाग क्रमांक 16 में होंगे ये वार्ड| नए बनाए गए संभाग 16 में शहीद अशफाक उल्ला खां वार्ड, संजय गाँधी, लाल बहादुर शास्त्री, ठक्करग्राम एवं रविन्द्रनाथ टैगोर वार्ड को रखा गया है।
दो वार्डों का किया गया हेरफेर | पूर्व में नगर िनगम की ओर से जो प्रस्ताव जारी िकया गया था उसमें जोन क्रमांक 8 में शहीद अशफाक उल्ला खां, अब्दुल कलाम आजाद, खेरमाई, टैगोर और हनुमानताल वार्ड को शामिल किया गया था, जबकि अंतिम रूप से आज जारी िकए गए आदेश में जोन क्रमांक 8 में शीतला माई, खेरमाई, सर्वपल्ली राधाकृष्णन, अब्दुल कलाम आजाद और हनुमानताल वार्ड को शामिल गया है। इसका मतलब है िक इसमें दाे वार्डों को इधर से उधर िकया गया है।
79 से 82 हुए वार्डों का क्या होगा | इससे पहले जब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी तब नगर िनगम के 79 वार्डों को बढ़ाकर 82 िकया गया था। फिलहाल यह तय नहीं है िक इन वार्डों का क्या होगा। ये 3 नए वार्ड बढ़ेंगे या नहीं इस पर कोई कुछ बोलने तैयार नहीं है।पी-3
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/jabalpur/news/10-wards-of-banthalaiya-zone-divided-into-5-5-127390711.html
No comments:
Post a Comment