इंदौर में शॉपिंग मॉल, होटल और रेस्त्रां के साथ धर्मस्थल खोलने पर मंगलवार को आपदा प्रबंधन समूह की बैठक में फैसला होगा। बैठक में दुकानों और निजी दफ्तरों के लिए छूट बढ़ाने पर भी बात होगी। धर्मस्थलों पर भीड़ बढ़ने की आशंका को देखते हुए इन्हें एक सप्ताह और बंद रखने की संभावना है। भोपाल में भी एक सप्ताह के लिए मंदिर नहीं खोलने का निर्णय हुआ है। इधर, मंगलवार से शराब दुकानें खोलने की तैयारी हो गई है। सहायक आयुक्त राजनारायण सोनी ने कहा कि पहले चरण में ग्रामीण एरिया और आउटर सिटी एरिया जोन 3 की दुकानें खुलेंगी। इसे विभागीय अधिकारी संभालेंगे।
10 घंटे में 2300 श्रद्धालुओं ने किए महाकाल के दर्शन
उज्जैन में महाकाल दर्शन शुरू हो गए। 10 घंटे में 2300 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। वहीं विश्वनाथ मंदिर और वैष्णो देवी मंदिर आज खुलेंगे। केरल में भी धर्मस्थल शुरू होंगे। सबरीमाला मंदिर 14 जून से खोला जाएगा। मथुरा में कृष्ण मंदिर खुल गया। द्वारिकाधीश मंदिर बुधवार को खुलेगा। अमृतसर में स्वर्ण मंदिर खुला। आंध्र प्रदेश में तिरुमाला, तिरुपति मंदिर खुला, सिर्फ स्टाफ गया। दिल्ली में बंगला साहिब गुरुद्वारा खुला, लेकिन चर्च खोलने के बारे में फैसला नहीं ले सके।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/news/decision-on-mall-hotel-in-indore-today-dharmasthala-difficult-to-open-2300-devotees-visited-mahakal-in-10-hours-127390775.html
No comments:
Post a Comment