Monday, January 6, 2020

रामदेव कथा... भगवान को हृदय में बुलाना है तो भक्त को पहले हृदय की सारी विकृतियां दूर करनी पड़ेंगी: गुरुदेव

गंजबासौदा| ग्राम भाल बामौरा मे चल रही भगवान श्री रामदेव कथा के दौरान गुरुदेव पं. हरिनारायण पाठक ने कहा कि परमात्मा जब भी घरती पर आता है। पापियों का नाश और मानव को दिशा दिखाने आता है। उसके साथ कई शक्तियां भी आती हैं।

जैसे श्रीराम के साथ लक्ष्मण, भरत और शत्रुघन आए। उसी प्रकार भगवान श्रीकृष्ण के साथ बलराम अाए। जब श्रीकृष्ण श्री रामदेव के रूप में आए तो उनके आने से पहले बलराम भी वीरमदेवजी के रूप में पहले आए। जब परमात्मा धरती पर आता है तो उससे पहले कई शक्तियां धरती पर आने लगती हैं। जो परमात्मा के आने के लिए अनुकूल परिस्थितियां अाैर वातावरण बनाती हैं। गुरुदेव ने कथा के माध्यम से कहा यहां धरा का अर्थ हृदय है। जब भगवान को हृदय में बुलाना हो तो भक्त को पहले हृदय की सारी विकृतियों दूर करना पड़ेगा। जब मनोविकार अर्थात विकृतियां दूर होंगी तो हृदय में शक्ति का संचार होगा। भक्ति की शक्ति से जब अनुकूल वातावरण बनेगा तब परमात्मा का हृदय में आगमन होगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ganjbasoda News - mp news ramdev katha if god has to be called in the heart then the devotee will have to remove all the distractions of the heart first gurudev


source https://www.bhaskar.com/mp/vidisha/news/mp-news-ramdev-katha-if-god-has-to-be-called-in-the-heart-then-the-devotee-will-have-to-remove-all-the-distractions-of-the-heart-first-gurudev-072005-6333911.html

No comments:

Post a Comment