Monday, January 6, 2020

इंग्लिश ओलम्पियाड प्रतियोगिता: रितिक नैनसी और रचित को मिला गोल्ड मेडल

गंजबासौदा| इंटरनेशनल इंग्लिश ओलम्पियाड फाउण्डेशन द्वारा स्कूल स्तरीय छात्र-छात्राओं की अंग्रेजी विषय आधारित ज्ञान प्रतियोगिता में सैट एसआरएस पब्लिक स्कूल के तीन छात्रों ने गोल्ड मेडल जीता और अगले चरण की प्रतियोगिता के लिए पात्रता मिली।

शिक्षिका प्रियंका अग्रवाल ने बताया कि संस्था द्वारा हर साल जीके, विज्ञान, गणित और इंग्लिश पर आधारित प्रतियोगी परीक्षा का आयोजन किया जाता है। इसमें छात्र रितिक रघुवंशी, छात्रा नैनसी अग्रवाल को प्रथम स्थान और गोल्ड मेडल प्राप्त हुआ है। इसी तरह रचित रघुवंशी को द्वितीय स्थान के साथ गोल्ड मेडल प्राप्त हुआ है। इसके अतिरिक्त वेदाशी रघुवंशी व नंदनी दांगी को गोल्ड मेडल मिला। लेकिन कम रेंक होने के कारण अगले चरण में प्रवेश की पात्रता नहीं होगी। संस्था में आयोजित कार्यक्रम में संस्था के डायरेक्टर केएस यादव एवं प्राचार्य उमश चंद्र यादव ने इन छात्रों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ganjbasoda News - mp news english olympiad competition hrithik nanci and rachit got gold medal


source https://www.bhaskar.com/mp/vidisha/news/mp-news-english-olympiad-competition-hrithik-nanci-and-rachit-got-gold-medal-071621-6333909.html

No comments:

Post a Comment