
गंजबासौदा| विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में हो रही गोवंश तस्करी के विरोध में एसडीएम के नाम 7 जनवरी दोपहर 12 बजे ज्ञापन सौंपा जाएगा। बजरंग दल ग्रामीण प्रखंड सह संयोजक सत्यम दुबे वावली ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार गोवंश तस्करी के मामले प्रकाश में आ रहे हैं। तस्करी को रोकने व संबंधितों पर सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा जाएगा। इसके लिए विहिप बजरंग दल कार्यकर्ता सिद्धेश्वरी माता मंदिर पर एकत्रित होकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपेंगे।
पं. तिवारी का निधन
गंजबासौदा| प्रथम नपा अध्यक्ष स्व. खुशीलाल तिवारी के बेटे 88 वर्षीय राजकुमार तिवारी का निधन हो गया। उनकी अंतिम यात्रा निज निवासी सावरकर चौक से पारासरी विश्राम घाट तक निकाली गई। अंतिम यात्रा में काफी संख्या में जनप्रतिनिधि, समाज सेवी व परिजन मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source
https://www.bhaskar.com/mp/vidisha/news/mp-news-memorandum-will-be-submitted-to-sdm-opposing-cow-smuggling-072008-6333913.html
No comments:
Post a Comment