Sunday, December 6, 2020

कचरा फेंकने वालों का फोटो खींचकर भेजेंगे

जनवरी में होने वाले स्वच्छ सर्वेक्षण को लेकर नगर निगम की तैयारियों में नागरिकों के साथ बच्चों का साथ मिल गया है। रविवार सुबह सफाई मित्र समूह ने जनता नगर, साईं मंदिर नाला, आटीआई रोड के कचरा स्थानों पर रंगोली सजाना शुरू किया तो आसपास के मकानों में रहने वाले बच्चे रंगोली बनाने पहुंच गए।
एक घंटे तक समूह की रीना मालवीय, फातेमा शेख, नाजनीन, नसीम और जया शर्मा के साथ जुटकर रंगोली बनाने के साथ रहवासियों के साथ स्वच्छता की शपथ ली। साथ ही स्वास्थ्य अधिकारी एपी सिंह को भरोसा दिलाया कि अब यहां किसी को कचरा नहीं फेंकने देंगे।

12 व्यक्तियों पर जुर्माना
गंदगी फैलाने वाले 12 दुकानदारों पर कार्रवाई की। इसमें मंसूर अली हसन अली चांदनी चौक पर 2000 रुपए, आबिद हुसैन और न्यू सिंधी बेकरी नाहरपुरा पर 1000 रुपए, नवीन पोरवाल, दिनेश जैन, शाकिर हुसैन, राठौर रेस्टोरेंट चांदनी चौक, बॉम्बे स्टील, राजू, दिनेश नागर, गुरुकृपा फोटो कॉपी व जेएमडी स्टील पर 500 रुपए का जुर्माना लगाया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/will-send-a-picture-of-the-throwers-127988020.html

No comments:

Post a Comment