Sunday, December 6, 2020

4 साल से परिवार के सदस्य ऑल इंडिया स्तर पर पा रहे मुकाम

यूजीसी नेट जेआरएफ का रिजल्ट घोषित हुआ। इसमें रतलाम के बेटी जहिता जैन ने ऑल इंडिया स्तर पर 31वीं रैंक हासिल की है। यह रैंक समाज कार्य विषय में हासिल की है। राष्ट्रीय स्तर की इस परीक्षा में 10 लाख से ज्यादा विद्यार्थी शामिल हुए थे। इसमें जहिता ने यह मुकाम हासिल किया है।
जहिता परिवार की इकलौती सदस्य नहीं है जिसने ऑल इंडिया स्तर पर यह रैंक हासिल की है। बल्कि उनके भाई लखन जैन और बहन यक्षिता जैन भी ऑल इंडिया स्तर पर यह मुकाम हासिल कर चुके हैं। 2018 में जहिता के भाई लखन जैन ने भूगोल विषय में ऑल इंडिया स्तर पर 39वी रैंक हासिल की थी। तो वर्ष 2017 में बहन यक्षिता जैन ने इतिहास विषय में ऑल इंडिया स्तर पर 93 वीं रैंक हासिल की थी। इनके पिता महेंद्र कुमार जैन बिजली कंपनी में एई है। माता संगीता जैन गृहिणी हैं। पिता महेंद्र जैन ने बताया मुझे मेरे तीनों बच्चों पर गर्व है। गर्व इसलिए है क्योंकि तीनों ने बगैर कोचिंग के ऑल इंडिया स्तर पर यह मुकाम हासिल किया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/family-members-are-achieving-all-india-level-for-4-years-127988019.html

No comments:

Post a Comment