सागर सहित प्रदेश के जितने भी प्रमुख शहर हैं उनकी सीमा से नजदीक लगे हुए गांव में जमीन तलाश कर बड़ी-बड़ी गौशाला बनाई जाएंगी। ताकि शहरों में सड़कों पर घूमने वाली गायों और अन्य मवेशियों को उनमें रखा जा सके। इसके लिए प्राथमिकता से काम किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने विशेष गौ केबिनेट बनाकर साफ भी कर दिया है कि हम गाय को लेकर अब सबकुछ व्यापक स्तर पर मिशन मोड में करने जा रहे हैं। यह बात सामाजिक न्याय एवं पशुपालन मंत्री प्रेम पटेल ने भास्कर से विशेष बातचीत में कही। वे मैहर जाते समय अल्प प्रवास पर सर्किट हाउस में रुके थे।
मंत्री पटेल ने बताया कि रतौना में पशु विभाग के माध्यम से उन्नत कृषक एवं कृत्रिम गर्भाधान प्रशिक्षण केंद्र बनकर लगभग तैयार है, जल्दी ही इसका उद्घाटन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आकर करेंगे। लोग गोपालन के माध्यम से स्वरोजगार से जुड़ें इसके लिए भी हम विशेष कार्य योजना बना रहे हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/sagar/news/will-open-gaushalas-in-villages-near-all-cities-including-sagar-patel-127988022.html
No comments:
Post a Comment