सुहागी और महाराजपुर की हजारों की आबादी को हर साल होने वाले जलप्लावन से बचाने के लिए नगर निगम आज रविवार को अधारताल से पनागर कटनी की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग को खोदकर नाले का मिलान करेगा। इसके लिए मुख्य मार्ग को सुबह 7 बजे से काम पूरा होने तक बंद रखा जाएगा। खुदाई का कार्य करौंदा के पास वन विभाग के नाके के पास से होगा जिससे यदि िकसी को पनागर की तरफ जाना है तो वह अधारताल से सुहागी, महाराजपुर होकर सुभाष नगर के अंदर से बायपास पहुँच सकता है। जोन क्रमांक 15 सुहागी के अंतर्गत आने वाले हाउसिंग बोर्ड और सुभाष नगर सुहागी आदि क्षेत्रों में हर बारिश के मौसम में भारी जलप्लावन होता है। नगम द्वारा अधारताल कटनी मार्ग पर नाला बनाया गया है जिसे अब सड़क क्रॉस कर नाले में मिलाया जाना है। रविवार को सड़क पर खुदाई कर 1800 एमएम के पाइप डाले जाएँगे।
सड़क बंद होने से हालाँकि सुभाष नगर से बायपास की ओर आवाजाही होगी लेकिन अमखेरा मार्ग से भी सीधे बायपास जाया जा सकता है, पाटन और कटंगी मार्ग के भी विकल्प खुले हैं। इसी तरह पनागर और कटनी की ओर से आने वाले वाहन भी इन मार्गों का ही उपयोग कर सकते हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/jabalpur/news/road-will-be-closed-before-karaunda-vehicles-will-be-able-to-go-from-subhash-nagar-to-katni-127690606.html
No comments:
Post a Comment