कोरोना के दौर में जैव विविधता सुधारने तथा पर्यावरण विकास के लिए आदिवासी समाज के लोग फलदार पौधों का रोपण कर रहे हैं। शाहपुर ब्लॉक के टेटर गांव में ग्रामीणों ने हरियाली यात्रा निकालकर 300 फलदार पौधे लगाए। इसके लिए समाज के लोग आपस में चंदा एकत्रित करके फलदार पौधे लगा रहे हैं। ग्रामीणाें ने तय किया कोरोना के समय में फलदार पौधे लगाकर उनकी सेवा करेंगे।
इससे हरियाली भी बढ़ेगी, जैव विविधता भी सुधरेगी और पर्यावरण विकास होगा। और आने वाली पीढ़ी काे राेजगार भी मिलेगा। चंदा करके शाहपुर की नर्सरी से कटहल, नीबू, जाम, जामुन, सीताफल, मुंगना आदि नौ तरह के फलदार पौधे लोगों ने लगाए। गांव के ओझा दादा कल्लू ने नींबू का पौधा लगाकर गांव में पौधे लगाने की शुरुआत की।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/hoshangabad/betul/news/tribals-set-out-300-plants-by-taking-out-greenery-127690609.html
No comments:
Post a Comment