Friday, September 4, 2020

ब्यावरा में 6 मरीज और मिले जिले में कुल 901 संक्रमित 698 ठीक होकर घर गए


जिले में कोरोना के मरीजों का आंकड़ा दिनोदिन बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को आठ मरीज और पॉजीटिव मिले हैं, इनमें से छह मरीज ब्यावरा से हैं। इस प्रकार अब कुल संक्रमितों की संख्या 901 हो गयी है। हालांकि, इसमें अच्छी बात यह है कि 698 मरीज ठीक भी हो गये हैँ, इस लिहाज से कुल एक्टिव केस 189 हैं।
जिला महामारी अधिकारी महेंद्र पाल सिंह ने बताया कि शुक्रवार को आठ नए मरीज पॉजीटिव मिलने के बाद अब जिले में संक्रमितों की संख्या में 901 हो गयी है, अब तक 109080 लोगों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है। 30 मरीजों का जिला चिकित्सालय के आइसोलेशन वार्ड में इलाज चल रहा है, शुक्रवार को 521 लोग के सैंपल और लिये गये हैं, अब तक 14158 लोगों के सैंपल लिये जा चुके हैं।, अभी 1892 लोगों की रिपोर्ट आना शेष है।
माेचाखेड़ी के बुजुर्ग सहित 6 नए मरीज मिले, अब ब्यावरा में कुल 324 संक्रमित

कोरोना हॉट स्पॉट बने ब्यावरा में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। गुरुवार देररात काे आई रिपोर्ट में क्षेत्र के मोचाखेड़ी के बुजुर्ग सहित शहर के बैंकुमार्ग निवासी युवक सहित 6 नए मरीज मिले हैं। अब शहर में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 324 हो गई है। वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शुक्रवार को संक्रमित मरीजों के परिजनों व उनके संपर्क में आए 94 लोगों के कोरोना सैंपल लिए गए। इनमें 50 तो सिर्फ अरन्या गांव है।
मरीज बढ़ रहे, लेकिन प्रोटोकाल का पालन नहीं: इधर दिनोदिन मरीजों की संख्या बढ़ रही है, वहीं शहर सहित जिले के ज्यादातर हिस्से में कोरोना काल में जारी प्रोटोकाल का पालन नहीं किया जा रहा है, लोग बिना मास्क के घूम रहे हैं, सामाजिक दूरी का भी ख्याल नहीं रखा जा रहा है, ऐसे में संक्रमण का खतरा बना हुआ है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/rajgarh/news/6-patients-in-biaora-and-a-total-of-901-infected-698-people-in-the-district-recovered-and-went-home-127687218.html

No comments:

Post a Comment