Sunday, September 20, 2020

हल्की बूँदाबाँदी ने दिलाई उमस से राहत, तापमान में आई कमी

रविवार को हल्की बूँदाबाँदी के बाद वातावरण में नमी आई। इससे उमस भरी गर्मी से शहरवासियों को राहत मिली। अधिकतम तापमान भी घटकर 31.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 24.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 2 डिग्री अधिक रहा। सुबह साढ़े 8 बजे से लेकर शाम साढ़े 5 बजे तक 9.8 मिमी बारिश दर्ज की गई। इस तरह बारिश का कुल आँकड़ा 1001.9 मिमी, 40 इंच के करीब पहुँच गया है।

आर्द्रता 92 प्रतिशत रिकाॅर्ड की गई। उत्तर-पश्चिम हवाएँ 2 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलीं। पूर्वोत्तर बंगाल की खाड़ी में निम्न दाब का क्षेत्र बनने जा रहा है जो पश्चिमोत्तर बंगाल की खाड़ी में और अधिक प्रभावशाली होकर सक्रिय होगा। इससे शहर के आसपास बारिश होने के आसार एक बार फिर बन गए हैं।पी-4



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Light drizzle provided relief from humidity, temperature decrease


source https://www.bhaskar.com/local/mp/jabalpur/news/light-drizzle-provided-relief-from-humidity-temperature-decrease-127739000.html

No comments:

Post a Comment