Friday, September 25, 2020

230 किसानाें काे 100रु भी नहीं मिला साेयाबीन का क्लेम, सूची में कई बार नाम, किसान संगठन में बढ़ी नाराजगी, अब प्रशासन से करेंगे सुधार की मांग

जिले के किसानाें के साथ साेयाबीन के क्लेम में भी छलावा हुआ है। 230 किसानाें काे बीमा राशि में 100 रुपए भी नहीं मिले हैं। सूची में किसानाें के कई बार नाम भी है। जबकि यह किसान साेयाबीन और धान, मूंग की फसल लगाने वाले हैं। किसानाें काे प्रीमियम के बराबर भी बीमा नहीं मिलने से नाराजगी है। इसकाे लेकर किसान संगठन भी प्रशासन काे ज्ञापन देकर इसमें सुधार की मांग कर चुके हैं।

कृषि उप संचालक जितेंद्र सिंह बताया कि यह खसरे के अनुसार बीमा दिया गया है। एक किसान के नाम जितने खसरे हाेंगे उतनी बार उसका नाम आया हाेगा। वहीं बीमा राशि काे लेकर कहा की यह सब नियमाें से हुआ है। 1281 किसानाें काे 1 हजार रुपए से कम की राशि मिली है।

पांच साल के उत्पादन के औसत से नुकसान का आकलन
जिले में नुकसान का आकलन करने के लिए राजस्व विभाग 4 कटाई प्रयाेग और 2 कटाई प्रयाेग कृषि विभाग करता है। इसके बाद पांच साल के उत्पादन के औसत से नुकसान का आकलन हाेता है। इसके अाधार पर बीमा राशि कंपनी जारी करती है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
230 farmers did not get even 100 rupees, claim of soybean, many times in the list, resentment in farmers organization, now administration will demand reform


source https://www.bhaskar.com/local/mp/hoshangabad/news/230-farmers-did-not-get-even-100-rupees-claim-of-soybean-many-times-in-the-list-resentment-in-farmers-organization-now-administration-will-demand-reform-127754607.html

No comments:

Post a Comment