Friday, September 25, 2020

स्क्रीन राइटर्स एसो. अवार्ड्स की जूरी में खंडवा के सुदीप भी

मुंबई स्थित फिल्म लेखकों की संस्था स्क्रीन राइटर्स एसोसिएशन द्वारा अपनी स्थापना के 60 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में स्थापित अवार्ड्स की जूरी में युवा लेखक और फिल्मकार खंडवा निवासी सुदीप सोहनी का चयन किया गया है। अवार्ड्स समारोह मुंबई में 16 मई को होने वाला था, लेकिन कोरोना के चलते अब इसे ऑनलाइन किया जाएगा। रविवार 27 सितंबर को अब ये अवार्ड्स दिए जाएंगे।
मालीकुअां कर्मवीर प्रेस गली निवासी सुदीप सोहनी एक दशक से भोपाल में रहकर रंगमंच और सिनेमा के लिए काम कर रहे हैं। सोहनी इन दिनों डॉक्यूमेंट्री फिल्म निर्माण सहित देशभर के विभिन्न कला आयोजनों में सलाहकार के रूप में जुड़े हैं। सुदीप ने बताया भारतीय सिनेमा में पहली बार लेखकों द्वारा लेखकों को सम्मानित किए जाने के उद्देश्य से यह अवार्ड शुरू किए गए हैं और इस बार गीत, पटकथा लेखन, संवाद, कहानी, वेब सीरीज सहित कुल 12 कैटेगरी में यह अवार्ड दिए जाएंगे। यह भारत में एकमात्र पुरस्कार हैं, जो पूरी तरह से हिंदी फीचर फिल्माें, हिंदी टेलीविजन शो, हिंदी वेब सीरीज के लेखकों और हिंदी गीतकारों को समर्पित है। इस बार वर्ष 2019 में प्रदर्शित 223 हिन्दी फिल्मों, 146 टीवी धारावाहिकों, 43 वेब सीरीज और 146 गीतों की इंट्री में से ये अवार्ड लेखकों को दिए जाएंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/news/screen-writers-asso-khandwas-sudeep-also-in-the-awards-jury-127754606.html

No comments:

Post a Comment