Sunday, August 9, 2020

पति, सास, ननद, जेठ-देवर सहित आठ आरोपियों पर प्रकरण दर्ज

पंधाना थाना क्षेत्र के टाकली गांव में सामूहिक आत्महत्या के मामले में पुलिस ने पति, सास, ननंद, जेठ-देवर सहित आठ आरोपियों पर धारा 306 (आत्महत्या के लिए प्रेरित) करने का प्रकरण दर्ज। जिनमें पांच को गिरफ्तार कर लिया है। वही मृतका के परिजन ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है शिकायत आवेदन की पुलिस जांच कर रही है।
बोरगांव पुलिस चौकी क्षेत्र के टाकली गांव में शुक्रवार शाम 4 बजे कुए में संतोष भाई पति सुरेश पटेल अपनी 13 साल की बेटी निकिता व बिंदु (3) की लाश कुएं में मिली थी। संतोष बाई की शादी को 16 साल हो गए थे उनकी दो बेटियां थी इस कारण पति, सास व परिवार के अन्य सदस्य संतोष से नफरत करने लगे थे। बेटा नहीं पैदा करने पर ससुराल में उसे ताने दिए जाते थे। पति द्वारा मारपीट कर भूखा प्यासा रखकर प्रताड़ना दी जाती थी। इस कारण संतोष बाई परेशान हो गई थी और उसने अपनी दोनों बेटियों के साथ कुएं में कूदकर जान दे दी।
शनिवार शाम मां बेटियों के अंतिम संस्कार के बाद पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज किए जिसमें प्रताड़ना की बात सामने आई। मृतका के बड़े भाई फरियादी भगवान तिरोले की शिकायत पर आरोपी पति सुरेश नारायण पटेल, सास सुंदर बाई, जेठ कड़वा नारायण पटेल, देवर मुकेश नारायण, ननद आशा बाई, संतोष, नंदोई रामेश्वर पटेल, राधेश्याम पटेल के खिलाफ देर रात धारा 306, 34 के तहत प्रकरण दर्ज किया। पुलिस चौकी प्रभारी जगदीश सिद्या ने बताया कि 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिन्हें सोमवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

और इधर परिजन का आरोप...बहन और भांजे की हत्या कर कुएं में फेंका गया है
मृतका संतोष बाई के बड़े भाई भगवान तिरोले वह मामा अनिल पटेल ने पंधाना थाना प्रभारी के नाम लिखित शिकायत की है। जिसमें उन्होंने संदेह जताया है कि संतोष और उसकी बेटियों की हत्या कर लाश कुएं में फेंकी है है कि मामले में धारा 302 के तहत प्रकरण दर्ज होना चाहिए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/news/case-filed-against-eight-accused-including-husband-mother-in-law-sister-in-law-jeth-devar-127603534.html

No comments:

Post a Comment