Sunday, August 9, 2020

रुपए खर्च कर सकने वाले पॉजिटिव मरीजों को अब होटल में करेंगे आइसाेलेट

जिले में कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ता जा रहा है। इसके साथ मरीजाें की मांग पर जिला प्रशासन सुविधा मुहैया कराने में जुटा है। इसके लिए रेलवे स्टेशन रोड स्थित होटल में इलाज की अनुमति दी है। मरीजाें काे माेटी राशि देना पड़ेगी। इधर, रविवार रात जिले में फिर 12 नए पॉजिटिव मरीज मिले है। इसमें 2 व 4 साल की बच्चियां भी शामिल हैं। वहीं कोरोना से पूर्व सांसद प्रतिनिधि की इंदौर में इलाज के दौरान मौत हो गई। वे बीमार हाेने पर खुद सीधे इंदौर चले गए थे इसलिए जिला प्रशासन के पास कोई जानकारी नहीं है।
जिले में कोरोना संक्रमण निरंतर बढ़ता जा रहा है। लोग उपचार के सुविधाओं की भी मांग कर रहे हैं। लोगों की मांग को देखते हुए जिला प्रशासन ने निजी होटल में कोरोना के बिना लक्षण वाले मरीजों का इलाज करने की अनुमति प्रदान कर दी है। तैयारी भी शुरू हो गई है। रेलवे स्टेशन रोड स्थित होटल के बाहर प्रशासन ने रास्ता बंद कर बैरिकेड्स लगा दिए हैं। यहां होटल में मरीजों को एसी वाले कमरे, मनचाहा भोजन, टीवी व निजी रूम मिलेगा। हालांकि इसके लिए मरीजों को मोटी रकम देना पड़ सकती है। राशि का निर्धारण होटल संचालक व उनकी टीम करेगी। होटल में कोविड नियमों का पालन कराने की जिम्मेदारी प्रशासन की रहेगी। इसके लिए कलेक्टर ने सीएमएचओ को दल बनाने एवं हर सप्ताह निरीक्षण कर कोविड नियमों का पालन कराने को कहा है। इस होटल में उपचार कराना अनिवार्य नहीं है लेकिन इच्छुक व्यक्ति राशि देकर सुविधा लेना चाहता है ऐसे लोगों के लिए व्यवस्था की गई है। जिला कोडिव प्रभारी डॉ. डी.के. शर्मा के अनुसार वैसे मरीज को एसी में नहीं रहना चाहिए। बावजूद यदि जरूरी है तो 25-26 डिग्री टेम्प्रेचर मेंटेन करके रह सकता है।

जिले में ये नए मरीज संक्रमित मिले- रविवार रात मिले मरीजाें में सुवासरा के 64 व 43 वर्षीय दो व्यक्ति हैं। पिपलियामंडी में 2 साल, 4 साल की बालिका के साथ 35 वर्षीय महिला, 68 वर्षीय बुजुर्ग पॉजिटिव मिले हैं। वहीं भावगढ़ की 20 साल व मुंदड़ी में 19 साल की युवती, नारायणगढ़ में 15 साल की युवती, दलौदा में 23 साल की महिला, गांधीसागर में 33 साल का फार्मासिस्ट एवं मंदसौर किला रोड निवासी 43 की महिला कोरोना पॉजिटिव आई है।

इधर, इंदौर में काेराेना से पूर्व सांसद प्रतिनिधि की मौत - इंदौर में काेराेना से पूर्व सांसद प्रतिनिधि की मौत हाे गई। उन्हाेंने दस दिन पहले जिले में कोविड टेस्ट कराया था। यहां निगेटिव रिपोर्ट आई थी। स्वास्थ्य खराब होने पर इंदौर गए तो वहां अरविंदो में रिपोर्ट पॉजिटिव आई व वहीं उपचार चल रहा था। रविवार शाम को मौत हो गई। व्यक्ति सीधे इंदौर गया व वहीं रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर जिला प्रशासन के पास भी इनकी कोई जानकारी नहीं है।

निजी डॉक्टर व होटल संचालक सेवाएं देंगे- ^होटल का कोविड-19 के लिए प्राइवेट रूप से अधिग्रहण हुआ है। निजी डॉक्टर व होटल संचालक सेवाएं देंगे। राशि निर्धारण वे ही करेंगे। उसमें प्रशासन का कोई हस्तक्षेप नहीं होगा। कोरोना प्रोटोकॉल का पालन कराना हमारी जवाबदारी है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम की निगरानी में पूरा काम होगा। प्रारंभ में बिना लक्षण के या हल्के लक्षण वाले मरीज मर्जी से रह सकते हैं। यह प्रयोग है सफल हुआ तो आगे सुविधा बढ़ाई जाएगी।
मनोज पुष्प, कलेक्टर, मंदसाैर



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Positive patients who can afford rupees will now have Isetel in the hotel


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/mandsaur/news/positive-patients-who-can-afford-rupees-will-now-have-isetel-in-the-hotel-127603537.html

No comments:

Post a Comment