Sunday, August 9, 2020

आदिवासी समाज ने विश्व आदिवासी दिवस पर किया महापुरुषों को याद

विश्व आदिवासी दिवस रविवार को आदिवासी समाज ने हर्षोल्लास से मनाया। समाज के लोगों ने पारंपरिक परिधान में अपने-अपने घरों में समाज के महापुरुषों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। इसके साथ ही शाम को घरों पर बिजली की आकर्षक सजावट के साथ सामने दरवाजों पर दीप जलाए।
आदिवासी कर्मचारी-अधिकारी संगठन के जिला अध्यक्ष आरएस गवली एवं मीडिया प्रभारी वीएस मंडलोई ने अपने परिवार के साथ महापुरुषों के पूजन के साथ ही पौधारोपण किया। वहीं डॉ. कृष्णा वास्कले शिशु रोग विशेषज्ञ ने भी अपने निवास के पास पौधारोपण किया। इधर, ग्राम भुरलाय में विशेष रूप से बख्तावर सिंह मोजले सहित समाज के लोगों ने फलदार पौधे रोपे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Tribal society remembered great men on World Tribal Day


source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/news/tribal-society-remembered-great-men-on-world-tribal-day-127603556.html

No comments:

Post a Comment