Sunday, August 9, 2020

मनरेगा मेें मजदूरी के नकद रुपए देने से मना किया तो सहायक सचिव को घर में घुसकर लकड़ी से पीटा

मनरेगा में काम करने के बाद जब तीन दिन तक खाते में रुपए नहीं आए तो मजदूर व उसके भाई सहायक सचिव से नकद देने की जिद पर अड़ गए। सचिव ने उन्हें समझाने की कोशिश की, लेकिन दोनों ने सहायक सचिव के घर में घुसकर उसके साथ लकड़ियों से मारपीट की। इसमें वह गंभीर रुप से घायल हो गया। पीड़ित ने दोनों की शिकायत जावर में थाने में की। पुलिस ने दोनों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया।
मामला ग्राम पंचायत भावसिंहपुरा का है। शिकायत में सहायक सचिव प्रमोद शुक्ला ने बताया कि रविवार शाम 4.30 बजे गांव के रामकृष्ण पिता मंशाराम और उसका भाई राहुल लकड़ियां लेकर मेरे घर आए और बोले हमारे तीन दिन की मजदूरी के रुपए अभी नकद चाहिए। जब मैंने समझाया ताे उन्हाेंने गालीगलौज कर लकड़ी से मारपीट शुरू कर दी। जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद जावर थाने पहुंचे सहायक सचिव के संघ के पदाधिकारियों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। एसआई केडी तिवारी ने बताया दोनों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर विवेचना की जा रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
When the MGNREGA refused to give cash in cash, the assistant secretary entered the house and beat him with wood.


source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/news/when-the-mgnrega-refused-to-give-cash-in-cash-the-assistant-secretary-entered-the-house-and-beat-him-with-wood-127603554.html

No comments:

Post a Comment