अगस्त 2020 से शुरू नए शैक्षणिक सत्र में शासकीय एवं निजी आईटीआई में प्रवेश की ऑनलाइन प्रक्रिया 1 जुलाई से प्रारंभ है। पूर्व में आईटीआई प्रवेश की अंतिम तारीख 31 जुलाई थी, जिसे अब बढ़ाकर 14 अगस्त किया है। नए सत्र में शासकीय अथवा प्राइवेट आईटीआई में प्रवेश के लिए अभ्यार्थियों को रजिस्ट्रेशन और च्वॉइस फिलिंग करना अनिवार्य होगा। अब तक लगभग 61 हजार 499 रजिस्ट्रेशन तथा 55 हजार 755 अभ्यार्थियों ने च्वॉइस फिलिंग की है। च्वॉइस फिलिंग में त्रुटि सुधार के लिए पोर्टल पर व्यवस्था निर्धारित की गई है। प्रवेश विवरण तथा अन्य जानकारी https://ift.tt/33HG25C पर उपलब्ध है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/mandsaur/news/registration-and-choice-filling-in-iti-admissions-till-14-127603559.html
No comments:
Post a Comment