Saturday, August 8, 2020

मिल रोड मंडी सड़क किनारे नपा के सफाईकर्मी फिर डालने लगे कचरा

मील रोड मंडी मार्ग के किनारे सफाई कर्मचारी और नागरिक फिर कचरा डालने लगे। एसडीएम के नगर भ्रमण के बाद एक सप्ताह तक सफाई रहे रहवासियों ने राहत महसूस की। लेकिन इसके बाद फिर उसी प्रकार के हालात बन गए जैसे पूर्व में थे।
अनाज व्यापारी घनश्याम अग्रवाल ने बताया एसडीएम के निरीक्षण के बाद सड़क से कचरे को हटाया गया था। फिर से कचरा ना डालने की हिदायत दी थी। लेकिन 1 सप्ताह सफाई रहने से रहवासियों ने राहत महसूस की। उनको लगा कचरे की समस्या और गंदगी से मुक्ति मिल गई। लेकिन अब फिर से सफाई कर्मचारी और नागरिक उसी स्थान पर कचरा डालने लगे हैं। इससे गंदगी के साथ ही दुर्गंध आ रही है। इससे लोगों का रहना समस्या बनता जा रहा है। एसडीएम अंजलि शाह ने निर्देश दिया था कि सफाई कर्मचारी सड़क पर कचरा न डालें। सफाई के दौरान मिलने वाला कचरा सीधे वाहन में डंप करें। लेकिन जैसे ही एसडीएम ने सुबह का निरीक्षण बंद किया हालात जस के तस हो गए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/vidisha/news/mill-road-mandi-roadside-sweepers-again-dump-garbage-127600380.html

No comments:

Post a Comment