पानबिहार चौकी के पंचेड गांव में रहने वाले लाखन पिता मांगीलाल (21) ने मोबाइल गुम की जांच के नाम पर दो हजार रुपए रिश्वत लेने का आरोप होमगार्ड सैनिक पर लगाया है। शिकायत डॉयल 100 पर किए जाने के बाद सैनिक ने युवक को एक हजार रुपए वापस कर दिए।
आवेदक लाखन ने बताया कि वह 90 प्रतिशत निशक्त है और 6 अगस्त को उसका 20 हजार रुपए कीमत का मोबाइल गुम हो गया। थाने में इस संदर्भ में आवेदन दिया था। पानबिहार चौकी पर पदस्थ होमगार्ड सैनिक जसवंत ने मोबाइल गुम की जांच करने के लिए चौकीप्रभारी बीएस मंडलोई के नाम पर दो हजार रुपए मांगे। लाखन ने बताया कि इसकी ऑडियो रिकार्डिंग करने के बाद डॉयल 100 पर शिकायत की तो सैनिक गांव आकर एक हजार रुपए वापस दे गया और शेष एक हजार भी लौटाने के लिए कहकर गया है लेकिन मोबाइल गुम की जांच के नाम पर फरियादी से ही रुपए मांगने की डॉयल 100 पर शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। डीएसपी हेड क्वार्टर अरविंद तिवारी ने बताया कि चौकी प्रभारी को घटना की सत्यता पता करने के निर्देश दिए गए हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/ujjain/news/soldier-took-2-thousand-rupees-in-the-name-of-investigation-127600381.html
No comments:
Post a Comment