मुनिनगर तालाब के पास पंचमपुरा में रहने वाले बदमाश किशन बामनिया 42 साल को माधवनगर पुलिस ने छेड़छाड़ के मामले में गिरफ्तार किया। उसने मंदबुद्धि नाबालिग को अकेला देख 6 अगस्त की रात घर में घुसकर छेड़छाड़ की थी और उसकी छोटी बहनों ने शोर मचाया तो वह लोगों के इकठ्ठा होने पर फरार हो गया था।
घटना के बाद परिजनों ने माधवनगर थाने पहुंचकर घटना की जानकारी दी थी, जिसके बाद पुलिस ने छेड़छाड़ व पाक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया था। शनिवार को पुलिस ने पंचमपुरा में चाकू लेकर घूम रहे बदमाश बामनिया को लोगों की ही सूचना पर गिरफ्तार किया। माधवनगर थाना एसआई मालती गोयल ने बताया बदमाश हत्या के मामले में जेल में बंद था और कुछ दिन पहले ही पैरोल पर छूटकर आया था, जिसने नाबालिग से छेड़छाड़ की। आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने पर सेंट्रल जेल भैरवगढ़ भेज दिया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/ujjain/news/the-miscreant-molested-a-minor-arrested-127600379.html
No comments:
Post a Comment