Saturday, August 22, 2020

हाेशंगाबाद शहर और पिपरिया में 8-8 इंच बारिश, भारी बारिश का अनुमान होने से 1160 फीट पर खोलना पड़े तवा डैम के गेट

मानसून के सक्रिय हाेने और बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के असर के कारण पूरी रात जिले में भारी बारिश हुई है। हाेशंगाबाद और पिपरिया शहर में ताे 8-8 इंच बारिश हुई है। जिले में सामान्य सामान्य 5 इंच हुई है। बारिश के कारण तवा बांध के 5 गेट सुबह 8 बजे खाेले गए थे जो रात 7 बजे बंद कर दिए गए। वहीं बारना बांध के 6 गेट से 25 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। बरगी बांध के 11 गेट पहले ही खुले हैं। इनसे करीब 36 हजार क्यूसेक पानी आ रहा है।

इस तरह अब करीब 61 हजार क्यूसेक पानी नर्मदा में दोनों बांधों से आ रहा है। नर्मदा का जलस्तर सेठानीघाट पर 960.60 फीट तक पहुंचा लेकिन इसके बाद पानी शाम से कम होना शुरू हो गया। रात 12 बजे 959 फीट हो गया था। प्रशासन ने लाेगाें काे सतर्क रहने के लिए कहा है। राहत की बात है कि सुबह से बारिश बंद है। पूूरा जिला अलर्ट पर है।

तवा बांध परियाेजना के कार्यपालन यंत्री आईडी कुमरे ने बताया भारी बारिश हाेने के कारण हमने 1160 फीट के लेवल पर गेट खाेले हैं। यदि गेट नहीं खाेलते और बाद में एकदम से बांध में पानी बढ़ता ताे ज्यादा पानी छाेड़ना पड़ता। इससे शहर पर दिक्कतें आ सकती थी।

जिले की सामान्य बारिश : जिले में 24 घंटे में सामान्य बारिश 5 इंच हुई है। इस साल अभी तक 32 इंच बारिश हाे गई है। पिछले साल इस समय तक 39 इंच सामान्य बारिश हुई थी। यानी पिछले साल की तुलना में 7 इंच बारिश कम हुई है। जिले की सामान्य बारिश 52 इंच है। जून में मानसून दस दिन पहले आने के बाद भी सिर्फ 7 इंच बारिश हुई थी। इसी तरह जुलाई में भी 7 इंच पानी गिरा था। अगस्त में अब तक 18 इंच बारिश हो चुकी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Havangabad city and Piparia 8-8 inches of rain, Tawa dam gates have to be opened at 1160 feet due to heavy rain forecast


source https://www.bhaskar.com/local/mp/hoshangabad/news/havangabad-city-and-piparia-8-8-inches-of-rain-tawa-dam-gates-have-to-be-opened-at-1160-feet-due-to-heavy-rain-forecast-127643189.html

No comments:

Post a Comment