Saturday, July 4, 2020

वडोदरा के शास्त्रीय गायक करेंगे आराधना

गुरु पूर्णिमा पर आर्ट आफ लिविंग का रविवार रात 9 बजे महासत्संग होगा। सैकड़ों साधक जूम एप से जुड़कर गुरु की आराधना करेंगे। इस बीच वडोदरा के शास्त्रीय गायक की स्वर लहरियां गूंजेंगी। केंद्र प्रमुख-प्रशिक्षक संतोष देवताले व लक्ष्मण मित्तल कहते हैं वडोदरा के शास्त्रीय गायक गौतम डबीर संस्था के अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त भजन सम्राठ हैं। गुरु पूर्णिमा पर वडोदरा से उनका सीधा प्रसारण होगा। बैंगलुरु आश्रम से वरिष्ठ प्रशिक्षक आनंद देसाई भी सत्संग में अपने आशीर्वचन देंगे। रविवार सुबह 7 बजे जूम एप के माध्यम से साधकों को प्रशिक्षक स्नेहा मूंगी व सतीश चौधरी गुरुवाणी में सुदर्शन क्रिया कराएंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/burhanpur/news/classical-singer-of-vadodara-will-worship-127479492.html

No comments:

Post a Comment