Saturday, July 4, 2020

नेपा मिल अधिकारी से लेकर कलेक्टर तक लगाई गुहार, फिर भी वेतन रुका

नेपा मिल में चल रहे नवीनीकरण के तहत न्यू ईटी प्लांट के ठेकेदार ने मजदूरों से काम तो करवा लिया, लेकिन उन्हें मजदूरी नहीं दी। इसको लेकर मजदूरों ने नेपा मिल के अधिकारियों से लेकर एसडीएम, कलेक्टर और विधायक तक से गुहार लगाई लेकिन महीनों बाद भी उन्हें मजदूरी नहीं दी गई है।
मजदूरी नहीं मिलने के कारण मजदूरों को तंगहाली झेलना पड़ रही है। परिवार का भरण-पोषण मुश्किल हो रहा है। परेशान मजदूरों ने बताया नेपा मिल के नवीनीकरण के तहत मिल परिसर में न्यू ईटी प्लांट का निर्माण कराया जा रहा है। इसका ठेका पेटी कांट्रेक्ट पर दे दिया गया है। ठेकेदार अंकुर शर्मा ने मजदूरों को काम पर रखा। 10 महीने तक काम करवाया। इसके एवज में उन्हें महीने दो महीने में एडवांस के रूप कुछ रुपए दिए। ठेकेदार ने कहा- बाकी मजदूरी पूरा हिसाब करके एकमुश्त सभी को दी जाएगी लेकिन 10 महीने बाद भी मजदूरी नहीं दी गई है। मांगने पर अब ठेकेदार धमकी दे रहा है।

मजदूरी नहीं मिलने से भूखे सोने की नौबत
मजदूरों ने नेपा मिल प्रबंधक के नाम आवेदन देते हुए ठेकेदार से कलेक्टर द्वारा निर्धारित मजदूरी अनुसार अपना बकाया दिलाने की मांग की है। मजदूरों ने कहा- नेपा मिल प्रबंधन चाहे तो लेबर ऑफिसर को निर्देशित कर नियमानुसार ठेकेदार से हमारी मजदूरी दिला सकते हैं। इसलिए मिल प्रबंधक और श्रम एवं कल्याण विभाग को आवेदन दिया है। मजदूरों ने बताया लाॅकडाउन के चलते उनकी आर्थिक स्थिति दयनीय हो गई है। परिवार का भरण-पोषण करना दूभर हो गया है। भूखे सोने की नौबत आ गई है। मजदूरी नहीं मिलने से हमारे या परिवार के साथ कोई अनहोनी होती है तो उसकी सारी जिम्मेदारी ठेकेदार के साथ ही मिल प्रबंधन और शासन-प्रशासन की होगी।

कहीं भी शिकायत करो, मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकते
मजदूरों ने बताया कई बार शिकायत के बाद भी अफसरों ने सुनवाई नहीं की। इससे ठेकेदार के हौंसले और बढ़ गए हैं। मजदूर राजेंद्र दहाट, हरि भोयटे और राजेश ढगे ने बताया ठेकेदार कहता है शिकायत लेकर चाहे किसी के पास भी जाओ मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता।
पहले भी दो बार दर्ज करा चुके विरोध
पहले भी मजदूर दो बार विरोध दर्ज करा चुके हैं। एक बार तो सारे मजदूर पैदल एसडीएम कार्यालय पहुंच गए थे और एसडीएम से शिकायत की थी। तब ठेकेदार ने थोड़ी रकम का भुगतान कर दिया था। लेकिन बाद में फिर मजदूरी रोक ली।इससे मजदूर परेशान हो रहे हैं। उनका कहना है हम बाहर से आकर यहां काम कर रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Plea from nepa mill officer to collector, salary still stalled


source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/nepanagar/news/plea-from-nepa-mill-officer-to-collector-salary-still-stalled-127479490.html

No comments:

Post a Comment