Saturday, July 4, 2020

कलेक्टर के निर्देश पर दो दावेदारों का सत्यापन

वनाधिकार अधिनियम के तहत पात्र-अपात्र दावेदारों के परीक्षण को लेकर कलेक्टर प्रवीण सिंह ने धुलकोट क्षेत्र का दौरा किया। बरूनाला की बीट क्रमांक 118 में वनाधिकार अधिनियम के तहत अपात्र दावेदारों का पुर्न परीक्षण वनमित्र पोर्टल के माध्यम से करने और समस्याओं के निराकरण के निर्देश अधिकारी-कर्मचारियों को दिए। दो दावेदार कैलाश अनसिंह और लीलाबाई प्रेमसिंह का मौके पर सत्यापन किया गया। साथ ही कलेक्टर ने ग्रामीणों से चर्चा की। इसके बाद उन्होंने ग्राम पंचायत असीर में ऑनलाइन आवेदन की पूरी प्रकिया की समीक्षा की।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/news/verification-of-two-claimants-on-the-instructions-of-the-collector-127479497.html

No comments:

Post a Comment