Sunday, June 7, 2020

बाढ़ आपदा से निपटने के लिए प्रत्येक ब्लॉक स्तर पर जेसीबी रखें

वर्षाकाल में प्रत्येक विकासखंड पर एक-एक जेसीबी रखें। जेसीबी संचालक का नम्बर प्रत्येक कन्ट्रोल रूम पर भी रखें ताकि आपात स्थिति में तत्काल जेसीबी बुलाकर पानी की निकासी सुनिश्चित की जा सके। सभी विभाग अपने-अपने स्तर पर गाइड लाइन अनुरूप बाढ़ से निपटने की तैयारी रखें। जनपद, तहसील एवं नगरीय स्तर पर बाढ़ राहत समिति का गठन करें। होमगार्ड कमांडेंट बाढ़ से निपटने के लिए आवश्यक जरूरी सामग्रियों की व्यवस्था रखें।


यह निर्देश प्रभारी कलेक्टर मंजूषा विक्रांत राय ने गुरुवार को बाढ़ नियंत्रण के लिए रखी गई बैठक में दिए। अधिकारियों को विभागवार दायित्वों की जानकारी देते हुए कहा कि सभी विभाग अपने से संबंधित कार्यों को पूरा करें। उन्होंने बताया कि जिले में गत वर्ष खरदौनकलां और खोकराकलां में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। इसे देखते हुए आवश्यक तैयारियां पहले से रखें। लोकनिर्माण विभाग से कहा गया कि सभी रपटों, जलमग्न पुलियाओं पर संकेतक स्थापित करें। पुल पर जब पानी हो तो उसे पार न करने के लिए आवश्यक बाधाएं स्थापित करें। गार्ड स्टोन पर लाल रंग करें। खतरनाक पुल-पुलियाओं पर बाढ़ के दौरान यातायात प्रतिबंधित करने के लिए आवश्यक उपाय करें।

बैठक में अधिकारियों ने निर्देश दिया कि मीडिया में प्रकाशित खबरों के आधार पर त्वरित कार्यवाही करते हुए विभागों को सूचित करें तथा अफवाहों आदि का खंडन भी करें। साथ ही उन्होंने बाढ़ नियंत्रण के लिए जवाबदार विभागों के अधिकारियों को बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ने के लिए भी कहा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ujjain/shajapur/news/keep-jcb-at-each-block-level-to-deal-with-flood-disaster-127386912.html

No comments:

Post a Comment