Sunday, June 7, 2020

सफाई और सुरक्षाकर्मियों को ग्लब्स एवं मास्क पहनाकर ही काम कराएं - कलेक्टर

कोरोना की रोकथाम के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती होने वाले पॉजिटिव मरीजों की देखभाल में लगे सफाईकर्मियों और सुरक्षाकर्मियों सहित अन्य स्टाफ को सुरक्षा के संसाधन उपलब्ध कराने के बाद ही काम कराएं।
यह निर्देश कलेक्टर दिनेश जैन ने रविवार को जिला चिकित्सालय के आइसोलेशन वार्ड, ट्रामा सेंटर में स्थानांतरित किए गए जच्चा-बच्चा वार्ड के निरीक्षण के दौरान दिए। कलेक्टर ने चिकित्सालय में बनाए जा रहे कोविड वार्ड में बनाए गए आईसीयू का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने पॉजिटिव मरीजों के भर्ती होने पर किस तरह से उपचार देने संबंधी जानकारी ली। सिविल सर्जन डॉ. शुभम गुप्ता ने बताया आईसीयू वार्ड में सेंट्रलाइज्ड ऑक्सीजन सिस्टम लगाया गया है।

वर्तमान में अभी 10 बिस्तरीय वार्ड तैयार हैं। कलेक्टर ने पॉजिटिव मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए जल्द से जल्द व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए। इसके बाद कलेक्टर ने आइसोलेशन वार्ड का भी निरीक्षण कर मरीजों को दी जा रही सुविधाओं का अवलोकन किया। सीएमएचओ डॉ. पीवी फुलम्ब्रीकर व सिविल सर्जन डॉ. गुप्ता ने चिकित्सालय की व्यवस्थाओं की जानकारी दी। इस दौरान कलेक्टर ने कहा कि पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ सकती है, स्टाफ और दवाइयों की व्यवस्था पहले से रखें। भर्ती मरीजों को इम्युनिटी बढ़ाने के लिए फल एवं अन्य खाद्य सामग्री दें। सभी मरीजों को गर्म पानी पिलाएं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ujjain/shajapur/news/make-cleaning-and-security-personnel-work-by-wearing-globs-and-masks-collector-127386919.html

No comments:

Post a Comment