नवीन अपर सत्र न्यायालय परिसर में नवीन वैकल्पिक विवाद समाधान केंद्र (एडीआर) भवन का ऑनलाइन लोकार्पण हुआ। भवन का लोकार्पण प्रदेश के मुख्य न्यायाधीश अजय कुमार मित्तल ने बटन दबाकर किया। ऑनलाइन लोकार्पण समारोह में अपर सत्र न्यायाधीश एपी एस चौहान, द्वितीय सत्र न्यायाधीश मोहम्मद अरशद, व्यवहार न्यायाधीश वर्ग 1 अंबुज श्रीवास्तव, न्यायाधीश वर्ग 2 राकेश सिंह, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शान मियां, सचिव नीरज गोस्वामी मौजूद थे। नवीन न्यायालय परिसर में वैकल्पिक विवाद समाधान केंद्र का ऑनलाइन लोकार्पण जबलपुर में मुख्य न्यायाधिपति ने बटन दबाकर किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित लोगों को संबोधित किया। नवीन वैकल्पिक विवाद समाधान केंद्र का लोकार्पण होने से वकीलों और पक्षकारों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। विभिन्न प्रकरणों का निराकरण शहर में ही हो सकेगा। इस मौके पर अभिभाषक संघ के सदस्य, न्यायालय के कर्मचारी मौजूद थे। सभी ने सोशल डिस्टेंस का पालन किया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/ashoknagar/news/online-release-of-adr-building-in-the-court-premises-127365744.html
No comments:
Post a Comment