Monday, June 1, 2020

क्वारेंटाइन खत्म जरूर हुआ है, पर नियमों का पालन करें : डॉ. शाक्य

क्षेत्र के ग्राम सीहोरा में पति-पत्नी कोरोना पॉजिटिव आए थे। इसके बाद प्रशासन ने उसके संपर्क में आए परिजनों व ग्रामीणों के सैंपल लेकर पूरे गांव को सील कर दिया था। साथ ही पूरे गांव को सैनिटाइज किया और पूरे गांव को कंटेनमेंट क्षेत्र बना दिया था।
पति-पत्नी की तीसरी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद गांव को कंटेनमेंट क्षेत्र से हटा दिया गया था। इससे गांव के लोग आसपास के गांव में आने-जाने लगे हैं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के मेडिकल ऑफिसर डॉ. एके शाक्य ने उनसे मिलने आए सीहोरा गांव के लोगों से कहा कि आपका क्वारेंटाइन खत्म हुआ है कोरोना नहीं। आपको और पूरे क्षेत्र के रहवासियों को कोरोना वायरस से बचाने के लिए पूरी सावधानी रखना है। सभी लोग मुंह पर मास्क लगाकर रहें। साथ ही सैनिटाइजर और साबुन से दिन में कई बार अपने हाथों को साफ करें। भीड़ भाड़ वाले क्षेत्र से दूरी रहें। एक-दूसरे से डेढ़ मीटर की दूरी बनाकर रखें। सर्दी, खांसी, जुकाम बुखार आने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर जांच कराएं। सावधानियों को आपको काफी लंबे समय तक रखना है। अभी कोरोना वायरस का खतरा कम नहीं हुआ है। बल्कि बढ़ रहा है। आगे और ज्यादा सावधानी रखने की जरूरत है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/ashoknagar/news/the-quarantine-is-over-but-follow-the-rules-dr-shakya-127365741.html

No comments:

Post a Comment