Tuesday, June 2, 2020

80 दिन बाद अधिकतम तापमान 32 डिग्री के करीब आया, बूंदाबांदी के आसार बने, छाए रहे बादल

इस साल नवतपा चार साल में सबसे कमजोर रहा है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 80 दिन बाद 32 डिग्री के करीब आ गया। ऐसा हवा का रुख परिवर्तन व बारिश के कारण हुआ है। इधर, अब शहर में अभी भी बूंदाबांदी के आसार बने हुए हैं। वहीं इस सीजन मेंअब तक 40 डिग्री से अधिक तापमान के कुल दिन 46 रहे जबकि पिछले साल यह आंकड़ा 67 था।

नवतपा के आखिरी दिन मंगलवार को अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री व न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री रहा। इससे पहले 15 मार्च 2020 को अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री रहा था। इस साल नवतपा में सबसे ज्यादा तापमान पहले दिन 43.6 डिग्री ही दर्ज किया गया था। इसके बाद से ही तापमान में कमी होने लगी थी। सोमवार को नवतपा खंडित हो गया था, देर रात तक बूंदाबांदी होती रही। इससे मंगलवार को अधिकतम तापमान 8.9 डिग्री कम हो गया। सुबह को आर्द्रता 74 व शाम को 58 प्रतिशत रही। मौसम वैज्ञानिक डीपी दुबे ने बताया नमी के कारण बारिश हुई है। बुधवार को भी आसार बने हुए हैं।

पिछले साल नवतपा के बाद रहा था सर्वाधिक तापमान
2019 में नवतपा में पहले दिन पारा 41.5 डिग्री था, जो लगातार पांच दिन तक बढ़ता रहा। 29 मई को तापमान 44.2 डिग्री दर्ज किया गया था, जोकि सर्वाधिक था। हालांकि, इसके बाद तापमान में फिर कमी होने लगी जोकि, 42-43 डिग्री पर आ गया। साल का सर्वाधिक तापमान नवतपा के बाद 7 जून को 45.1 डिग्री रहा था।

2017 में 43 डिग्री था नवतपा में सबसे ज्यादा तापमान
इससे पहले 2017 में नवतपा में सबसे ज्यादा तापमान 43 डिग्री रहा था। हालांकि, 2011 में 41.2 डिग्री, 2012 में 42.8 डिग्री, 2013 में 43.6 डिग्री पारा रहा था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
80 days later, the maximum temperature came near 32 degrees, drizzle was expected, cloudy


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/80-days-later-the-maximum-temperature-came-near-32-degrees-drizzle-was-expected-cloudy-127369312.html

No comments:

Post a Comment