Saturday, May 16, 2020

पति ने पड़ोसी महिला के उकसाने पर पीटा, कर ली खुदकुशी, केस दर्ज

पुरानी छावनी के निरावली मेंं विगत माह पड़ोसी महिला के भड़काने पर पति द्वारा पीटे जाने से दुखी पत्नी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। जांच के बाद पुलिस ने पति व पड़ोसी महिला पर खुदकुशी के लिए प्रेरित करने का मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी राजीव गुप्ता ने बताया कि निरावली में कल्पना पत्नी विजय सिंह रावत ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। जांच में पता चला कि पड़ोसी के घर में मुर्गे घुस जाने पर विजय का पड़ोसी से विवाद हुआ था। पड़ोसी महिला सुषमा ने कल्पना के पति से कहा कि झगड़ा उसकी पत्नी के कारण होता है। इस पर विजय ने कल्पना की पिटाई कर दी। इससे दुखी होकर कल्पना ने फांसी लगा ली।
शादी से इनकार करने पर की थी खुदकुशी: जनकगंज थाना प्रभारी प्रीति भार्गव ने बताया कि क्षेत्र के शेख की बगिया में राधा ने विगत माह फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। जांच में निकला कि राधा के प्रेमी पंकज शाक्य ने उससे शादी करने से इनकार कर दिया। इसी से वह दुखी थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/news/husband-beaten-at-the-instigation-of-a-neighboring-woman-committed-suicide-case-filed-127310332.html

No comments:

Post a Comment