यहां रिटस्पिन सिंथेटिक कंपनी के 500 मजदूरों ने विकास भवन जाकर आवेदन देकर विराेध जताया। आवेदन में बताया उन्हें कंपनी द्वारा दाे महीने का हाजिरी अलाउंस व ओवरटाइम का पैसा नहीं दिया जा रहा है। इसके अलावा अप्रैल महीने का पूरा वेतन लाॅकडाउन का बाकी है। साथ ही एक साल का पीएफ भी जमा नहीं किया गया है।
कंपनी के प्रबंधक संजय रायते ने बताया लाॅकडाउन अवधि के बकाया वेतन संबंधी मामले काे लेकर सभी कंपनी प्रबंधकों ने सुप्रीम कोर्ट में आवेदन लगा रखा है, क्योंकि इस दौरान कंपनी बंद थी। कंपनी आर्थिक तंगी से गुजर रही है। पीएफ का पैसा भी कंपनी समय आते ही जमा कर देगी। अभी स्थितियां विपरीत हैं, कंपनी जैसे तैसे कार्य कर रही है। कुछ शरारती तत्व हैं जो श्रमिकों को भड़का रहे हैं। श्रमिक हमारा परिवार हैं। वह आएं और काम करें। उनकी हर समस्या को कंपनी प्रबंधन द्वारा सुना जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/pithampur/news/workers-expressed-opposition-for-not-receiving-attendance-money-127310348.html
No comments:
Post a Comment