Saturday, May 16, 2020

होम आइसोलेशन पर रखें ध्यान, माइक्रो सर्वे करें टीम : कलेक्टर

कोरोना संक्रमण रोकने की अगली रणनीति को लेकर कलेक्टर मनीष सिंह ने शनिवार को नेहरू स्टेडियम में सभी एडीएम, एसडीएम व अन्य प्रशासनिक अधिकारियों, मेडिकल टीम की बैठक ली। इसमें अगली कार्ययोजना के तौर पर कलेक्टर ने माइक्रो सर्वे, चिह्नित कर सैंपलिंग लेने और फिर होम आइसोलेशन को बढ़ावा देने के लिए कहा। कलेक्टर ने कहा कि टीम को जिन एरिया की जिम्मेदारी दी गई है, वह वहां पर लगातार दौरा करें और माइक्रो सर्वे करते हुए मरीजों को चिह्नित करने का काम करें। यदि लक्षण लगते हैं तो तत्काल उसका सैंपल लें। यदि पॉजिटिव है लेकिन उसे गंभीर लक्षण नहीं है, बीमारी नहीं है तो होम आइसोलेशन पर पूरा फोकस करें, बेवजह अस्पताल में लाने की जरूरत नहीं है, मरीज जल्द चिह्नित हुआ तो वह पांच से सात दिन मेंठीक भी हो जाएगा। होम आइसोलेशन के दौरान लगातार नजर रखी जाए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/news/keep-focus-on-home-isolation-do-a-micro-survey-team-collector-127310382.html

No comments:

Post a Comment