Sunday, May 10, 2020

कोरोना से जंग जीतकर लौटा निजामुद्दीन का परिवार

अंजुमन रोड पर रहने वाले कोरोना पॉजिटिव आए थोक सब्जी विक्रेता निजामुद्दीन को 19 अप्रैल को कोरोना लक्षण पाए जाने से उज्जैन भेजा था। वहीं उनके परिवार को भी बाद में भेजा था।
वह और उनके परिवार के अन्य सदस्य कोरोना की जंग जीतकर रमजान के पवित्र माह में बड़नगर अपने घर पर लौट आए हैं। उनकी पत्नी रशीदा और अन्य सदस्य कोरोना पॉजिटिव होने से इनका उपचार उज्जैन के आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज में चल रहा था।
चारों सदस्यों ने लंबे समय तक अस्पताल में उपचार के बाद कोरोना पर जीत हासिल की। निजामुद्दीन परिवार सहित रविवार को बड़नगर में अपने मोहल्ले में पहुंचे तो उनके आसपास रहने वाले परिवारों द्वारा तालियां बजाकर उनकास्वागत किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Nizamuddin's family returned after winning the battle from Corona


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ujjain/badnagar/news/nizamuddins-family-returned-after-winning-the-battle-from-corona-127290099.html

No comments:

Post a Comment