रंगवासा एसकेएसआईटीएस परिसर में सक्षमसिंह चंद्रावत औररुचि सिंह की रविवार को शादी हुई। मुंह पर मास्क और प्रशासन के सभी नियमों का पालन भी किया गया। दूल्हा-दुल्हन पक्ष के 5-5 लोगों को अनुमति मिली थी। दूल्हे के मामा शरदसिंह सिसौदिया ने बताया ढाई महीने पहले शादी तय हो गई थी। दूल्हा न्यूयॉर्क में आईटी कंपनी में है, जबकि दुल्हन मंदसौर से इंदौर आई थी।
एएसआई ड्यूटी पर लौटे तो जवानों ने फूल बरसाकर बढ़ाया मनोबल

पंढरीनाथ थाने पर पदस्थ 61 वर्षीय सहायक उपनिरीक्षक नरेश वाजपेयी कोरोना से जंग जीतकर रविवार को जब ड्यूटी करने थाने पहुंचे तो सिपाहियों ने उन्हें रोक लिया। फिर उनका मनोबल बaढ़ाने के लिए फूलों की वर्षा कर दी। इसके बाद स्टाफ के लोगों ने डांस भी किया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/news/10-people-including-seven-rounds-bride-and-groom-could-be-involved-in-lockdown-127290091.html
No comments:
Post a Comment